फर्जी दस्तावेज तैयार करके खाते से 21 लाख रुपये गबन करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना धनघटा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 630/19 धारा 419/420/467/468/471/406 भा0द0वि0 के मामलें में वाँछित अभियुक्त नाम पता नीरज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी सोनाड़ी हैंसर बाजार थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा नवंबर 2017 से लेकर सितम्बर 2018 तक के बीच वादी के बैंक खाते का फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके वादी के खाते से 21 लाख 11 हजार 836 रु0 निकाले लिये गये थे तथा वादी द्वारा मागने पर 2 लाख रुपये वापस किये गये शेष रुपयों का गबन कर लिय़ा गया जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें आज दिनांक 06.11.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीयय न्यायालय रवाना किया गया ।