संतकबीरनगर
नेहरू युवा केन्द्र, जिला युवा समन्वयक, रीना केसरीया के निर्देशानुसार जिला के प्रत्येक खण्डों में अपने राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों द्वारा मास्क वितरण कराया जा रहा है तथा साथ में ही कोविड-19 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा घर पर मास्क बनाया जा रहें एवं लोगों को अपने घर पर मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और कोविड-19 से बचने के लिए मास्क पहने, हाथ धोये तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। कोविड-19 जैसे भयावह महामारी में नेहरू युवा केन्द्र के प्रत्येक स्वंयसेवी लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान दे रही है।