स्मार्ट मीटर से हो रही योगी सरकार की स्मार्ट लूट के खिलाफ आप का हल्ला बोल: आलोक श्रीवास्तव, जिला महासचिव

पार्टी करेगी बिजली मीटर में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन: सुधीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी
संत कबीर नगर जनपद के परेशान बिजली उपभोक्ता 9415431348 हेल्प लाइन नं० पर भेज सकेगे शिकायत!
संतकबीरनगर- आज दिनाँक 04/11/2020, दिन बुद्धवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में ज़िले के हर उपभोक्ता जो इन बढ़े हुए बिलो की मार झेल रही जनता से पार्टी द्वारा अपील की जाएगी की वो अपने-अपने ज़िलों के ज़िला और विधान सभा कार्यालय पर अपने बढ़े हुए बिजली के बिल की शिकायत दर्ज कराए। पार्टी ने इसके लिए संत कबीर नगर जनपद का हेल्प लाइन नंबर 9415431348 भी ज़ारी किया है। इस नंबर के जरिये जिले की जनता अपने बिल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग है कि 30 प्रतिशत तेज़ चलने वाले मीटर से लूट का ये जो सिलसिला पिछले एक साल से जारी है उसमे लोगो को ब्याज सहित लिए गए नाजायज पैसे योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को वापस करे। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का भुगतान न किये जाने पर जिन भी उपभोक्ताओं के खिलाफ मुक़दमे दर्ज हुए है उनको सरकार तत्काल वापस लें। योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की इस सुनियोजित लूट के बावजूद भी जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है और योगी जी चाहे तो अपने पड़ोसी राज्य दिल्ली से सीख सकते है की लगभग कोई कीमत न देते हुए जनता को कैसे 24 घंटे बिजली दी जाती है।
यदि योगी सरकार जनता व किसानों को स्मार्ट मीटर लूट व बिजली बिल में राहत नही देती है तो पूरे प्रदेश में वृहद आंदोलन होगा।