संत कबीर नगर 27 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से पी0एम0 स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से सीधी बातचीत करते हुए उनके कार्य करने का तौर तरीका का हाल जाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया। मा0 प्रधानमंत्री जी जनपद एवं देश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें प्रशासन एवं बैंक कर्मियों को धन्यवाद देते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छोटे-छोटे कारोबारियों के योगदान को सराहा।
कलेक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक दिग्विजय नारायण ‘‘जय चौबे’’ की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय सहित जनपद के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की उपस्थित में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद/उद्बोधन के उपरान्त सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास निति के तहत देश के सभी तबकों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक उन्नत करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को उनके सफल कारोबार की शुभकामना देते हुए पूरे मनोयोग से लाभार्थीपरक योजनाओं का सदुपयोग करने तथा व्यवासायिक उन्नति हेतु प्रेरित किया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित जनपद के सभी 1174 लाभार्थियों को उनके सफल कारोबार की दिशा में पूरी तरह से प्रशासनिक सहयोग का अश्वासन दिया तथा कहा कि लाॅकडाउन के दौरान सर्वाधिक प्रभावित शहर एवं कस्बों में छोटे-छोटें व्यवसाईयों द्वारा डोर-टू-डोर सामान पहुचानें से लेकर अन्य सुविधाओं को मुहैया करवाना निश्चित रूप से काबिले तारीफ रहा।
जिलाधिकारी ने जनपद के छोटे-छोटे कारोबारियों द्वारा डिजिटल पेमेन्ट सुविधा के उपयोग करने सम्बंधित ज्ञानबर्धक कार्यशाला का आयोजन कराने के लिए भी कहा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका एवं नगर निकाय के ऐसे छोटे कारोबारियों को जो सड़क के किनारे ठेला आदि लगा कर अपना व्यवसाय करते है उन्हें 10 हजार रू0 का ऋण बैंकों के माध्यम से सीधे उनके खाते में दिया जाता है इसमें किसी गारण्टी अथवा अतिरिक्त कागजाती प्रक्रिया से लाभार्थी को नही गुजरना पड़ता हैं। ऋण राशि के कुल ब्जाज का 07 प्रतिशत सरकार द्वारा दिया जाता है तथा मात्र 03 प्रतिशत लाभार्थी को देना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक जय चौबे एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा जनपद के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने सम्बधि प्रमाण पत्र भी दिया गया।