संतकबीरनगर
मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 23.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह द्वारा ख़लीलाबाद पब्लिक स्कूल में बालिकाओ को किया गया जागरूक

“मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए निम्न बातो के सम्बन्ध में चर्चा की गयी-
- Help Line नम्बरों के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया कि कब और किस समय हमें नीचे दिये गये हैल्प लाइन नम्बरों पर सम्पर्क कर सहायता लेनी चाहिये।
• 1090: वीमेन पावर लाइन प्रदेश स्तर,
• 112 : आपातकालीन हैल्प लाइन नम्बर राष्ट्रीय स्तर,
• 181 : महिला हेल्प लाइन नम्बर राष्ट्री स्तर,
• 1076 : मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर,
• 108 : आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा राष्ट्रीय स्तर,
• 102 : एंबुलेंस सेवा राष्ट्रीय स्तर,
• 1098 : चाइल्ड लाइन नम्बर राष्ट्रीय स्तर आपातकालीन सेवा। - महिला को अपनी समस्या बताने में संकोच करने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस सदैव आपके साथ है।
- यदि महिला डरेगी तो अपारधियों का मनोबल बढेगा और ये दूसरों को भी परेशान करेंगे।
- घरेलू हिंसा के संबंध में निडर होकर पुलिस को सूचना दे।
- महिलाओं को पढ़ाई का समान अवसर प्रदान करें।
- किसी अन्य महिला को परेशान देखे तो उनकी भी मदद करें या हमारे हेल्प लाइन नम्बरों पर काल करें।
- किसी लड़की/महिला को कोई किसी भी प्रकार से परेशान करता हो तो उसकी शिकायत हेल्प लाइन नम्बरो के माध्यम से करें, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।