संतकबीरनगर
टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर सहित 08 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग रुपये 06 लाख की चोरी की बैटरियां बरामद

दिनांक 22.10.2020 को थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा श्री धर्मेन्द्र तिवारी मय हमराह कर्मचारीगण व सर्विलांस सेल की टीम द्वारा समय करीब 18.15 बजे सेवहा बाबू चौराहा के पास से रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से टावरों की कीमती बैटरियों को चोरी कर महिद्रा पिकप ( रजि0 नं0 यूपी0 58 टी 9444) में लाद कर अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से मुखबिर की सूचना पर अपराध में प्रयुक्त उक्त पिकप सहित 08 शातिर अभियुक्तों को मय 60 अदद चोरी की बैटरी (कीमती लगभग 06 लाख) व 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस 315 बोर व 01अदद तमंचा नाजायज 12 बोर मय 01 अदद कारतूस 12 बोर व भिन्न भिन्न कम्पनियों के मोबाइल सेट व 01 अदद चोरी के टुल्लू पम्प के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया तथा थाना धर्मसिंहवा पर पंजीकृत 03 चोरी के अभियोंगों का अनावरण हुआ है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामदशुदा चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित माल व उनसे बरामद अवैध तमंचो व कारतूसों के आधार पर जुर्म धारा 457/380/411 व 25 इण्डियन टेलीग्राफ अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । फरार अभियुक्त सदरे आलम खान उर्फ सेठ की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा पर अलग से टीम बनाकर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- नूरुद्दीन पुत्र मु0 रफीक निवासी बहुआर खुर्द थाना निचलौल जनपद महराजगंज ( गैंग लीडर) ।
2- सतीश यादव पुत्र संतलाल यादव निवासी बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर (सक्रिय सदस्य) ।
3- सराफत हुसैन पुत्र अब्दुल्लाह निवासी लोहरौली थाना दुधारा जनपद सन्तरकबीरनगर (वाहन चोरी के माल को लादने हेतु वाहन उपलब्ध कराना व चालक) ।
4- सुलेमान उर्फ सोनू पुत्र मो0 इलियास निवासी महदेवा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर (सक्रिय सदस्य) ।
5- संतोष कुमार साहनी पुत्र सुरेश साहनी निवासी बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर (सक्रिय सदस्य) ।
6- सुरेन्द्र साहनी पुत्र रम्मन साहनी निवासी बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरगर (सक्रिय सदस्य) ।
7- जय सिंह पुत्र राजकरन यादव निवासी खर्रा थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर (सक्रिय सदस्य) ।
8- संदीप उपाध्याय पुत्र नेबू लाल निवासी नन्दौर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर (सक्रिय सदस्य) ।
फरार अभियुक्त –
सदरे आलम उर्फ सेठ पुत्र वाहिद अली निवासी खेमपिपरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
कुल बरामदगी:-
1- भिन्न भिन्न समय व दिनांक में 02 टावरों से अलग अलग उक्त गैंग द्वारा की गयी बैट्री चोरियों की कुल 60 अदद चोरी की कीमती बैटरिया (कीमत लगभग 06 लाख रुपया) माल मुकदमाती बरामद ।
2- चोरी के अपराध में चोरी के माल को लाद कर बेचने मे प्रयुक्त 01 अदद पिकप महिन्द्रा सीवीसी रंग सफेद ( रजि0 नं0 यूपी0 58 टी 9444) बरामद ।
2- 03 अदद चोरी की टावर बैट्री रैक ।
3- 01 अदद चोरी की टुल्लूपम्प ।
4- 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर( अभियुक्त नूरुद्दीन पुत्र म0 रफीक व अभियुक्त सतीश यादव पुत्र संतलाल यादव के पास से बरामद) ।
5- 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर(सुलेमान उर्फ सोनू पुत्र मो0 इलियास) ।
6- विभिन्न कम्पनियो के 08 अदद मोबाइल हैण्डसेट ।
7 – 4310 रु0 नकद ।
अभियुक्तों क गिरफ्तारी से थाना धर्मसिंहवा पर पंजीकृत अनावरण अभियोगों का विवरण –
1-दिनांक 09/10.10.2020 की रात में ग्राम केचुआखोर में हुई टुल्लू पम्प की चोरी की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 104/20 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर का सफल अनावरण हुआ ।
2- दिनांक 09/10.10.2020 की रात ग्राम बरईपार में स्थित टावर से बैटरी चोरी की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 108/20 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर का सफल अनावरण हुआ ।
3-14/15.10.2020 की रात में ग्राम परसाशुक्ल में स्थित टावर से बैटरी चोरी की घटित घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 105/20 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर का सफल अनावरण हुआ है ।
संक्षिप्त विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि जनपद सन्तकबीरनगर और सीमावर्ती जनपदों में टावरों से कीमती बैटरियों को बड़ी मात्रा में चोरी करके तथा उनको गैर जनपदों में पिकप गाड़ी में लादकर बेचकर अवैध धन कमाकर जीवनयापन इस गैंग का मुख्य उद्देश्य है । इस गैंग का मुख्य सरगना नूरुद्दीन पुत्र मो0 रफीक निवासी बहुआर खुर्द थाना निचलौल जनपद महराजगंज है जो टावरो से बैटरी चोरी कराने से पहले अपने गैंग के सतीश यादव उर्फ कान्हा से टावरों की फोटो और वीडियो बनवाकर रेकी करवाता है ताकि सुगमता से बैटरियों को चोरी किया जा सके तथा नूरुद्दीन उपरोक्त इसके लिए सदरे आलम खान उर्फ सेठ को धन उपलब्ध कराता है तथा चोरी करने के लिए अन्य अभियुक्तों को सराफत हुसैन पुत्र अब्दुल्लाह, सुलेमान उर्फ सोनू , संतोष कुमार साहनी पुत्र सुरेश साहनी, सुरेन्द्र साहनी पुत्र रम्मन साहनी, जय सिंह पुत्र राजकरन यादव, संदीप उपाध्याय पुत्र नेबू लाल उपरोक्त से टावरों पर बैटरियों को चोरी कराकर सराफत हुसैन से महिन्द्रा पिकप पर बैटरियो को लादकर सीमावर्ती जनपदो में ठीकाने लगा देते है तथा उचित समय देखकर इन कीमती बैटरियों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते है । सीमावर्ती जिलों में टावरों से सम्बन्धित हुई चोरियों के सम्बन्ध में सूचना एकत्रित कर सम्बन्धित को अवगत कराया गया है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा धर्मेन्द्र तिवारी, प्रभारी सर्विलासं सेल मनोज कुमार पंत, सर्विलांस सेल उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 संतोष कुमार यादव, हे0का0 मोहन प्रसाद चौधरी, हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 असगर अली, का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 पुष्पेन्द्र गौतम, का0 रामप्रवेश मद्धेशिया, का0 मोतीलाल यादव, का0 सतीश मिश्रा, का0 मधुसूदन भारती, का0 मुनीर अहमद, का0अफसर इमाम,का0 आकाश कुमार, का0 धर्मेन्द्र यादव ।
इस बरामदगी से जनपदीय पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा उक्त टीम को 20,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है ।