संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता वीरेन्द्र कुमार पुत्र केदार प्रसाद निवासी साडेखुर्द थाना मेंहादवल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 297/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 19 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 06 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 07 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1486 द्वारा दहेज को लेकर दो पक्षों में हो रहे विवाद को कराया गया शान्त– पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्रांतर्गत दंशवा से इवेन्ट संख्या 11530 से कालर ने दहेज को लेकर दो पक्षों में मारपीट/ विवाद होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 09 मिनट में घटना स्थल पर पहुंकर हो रहे विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त करा दिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आरक्षी उपेन्द्र सिंह, आरक्षी अविनाश कुमार, हो0चा0 बृजेश यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 82 वाहनो से 67200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 21-10-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 82 वाहनो से 67200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।