तहसील दिवस में शिकायती पत्र देने पर कोई सुनवाई नहीं- सत्य नारायन



संतकबीरनगर
संत कबीर नगर डारीडीहा ब्लॉक सेमरियावां थाना कोतवाली खलीलाबाद सत्य नारायण ने आरोप लगाया है। कि हमारी जमीन विपक्षी रामरति पत्नी गुरु चरन जबरदस्ती तौर पर गाटा संख्या 57 व 59 में दीवार चलाना चाहती है ।जबकि समाधान दिवस में प्रार्थी ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया उसी के आधार पर पैर्माइश की गई। जिसमें राजस्व निरीक्षक ने अपने रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि रामरति अपने हिस्से गाटा संख्या 57 पर ही रहे फिर भी उनके द्वारा बढ़ कर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है मना करने पर फौजदारी करने पर आमदा हो जाती हैं। उनके पति गुरु चरन पुत्र राम बहादुर का भरपूर योगदान रहता है जबकि गाटा संख्या 57 का विवाद उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के न्यायालय में विचाराधीन है विपक्षी को मना कर दिया जाना आवश्यक रूप से न्याय संगत है। विपक्षी उक्त गाटे पर अवैध रूप से कब्जा ना करें। पीड़ित सत्य नारायन थक हार कर आला अधिकारियों से शिकायती पत्र देकर अब मानसिक रूप से पीड़ित है पीड़ित सत्यनारायण ने बताया की आला अधिकारी अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं किए जिससे हमारा मानसिक हालत ठीक नहीं है।