संतकबीरनगर

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 99/20 धारा 419/420/467/468/471/406/120(B) भा0द0वि0 के मामलें में वाँछित अभियुक्त नाम पता गिरधारी लाल पुत्र चन्द्रशेखर निवासी सिकरी थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा ग्राम प्रधान सिकरी, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक तथा ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के साथ मिलकर साजिश के तहत धोखाधड़ी करके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना धर्मसिंहवा पर दिनांक 26.09.2020 को अभियोग पंजीकृत किया गया था, पूर्व में दिनांक 16.10.2020 को अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र हुकुमदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चका है तथा आज दिनांक 20.10.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 298/20 धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) sc/st act मे वांछित अभियुक्त नाम पता बिनोद उर्फ बच्चूलाल पुत्र गिरीशचन्द्र चौधरी निवासी सियाकटाई थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 02-10-2020 को अभियुक्त वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनांक 03.10.2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना दुधारा पुलिस द्वारा आज दिनॉक 20-10-2020 को नाबालिग को बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत अभियुक्त नाम पता नूरुल पुत्र रहीम निवासी कालेपुर थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा जिलाबदर की अवधि में नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर पाये जाने के उपरान्त थाना दुधारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.10.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।