
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
किसान नेता समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद (रामू चौधरी) ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया कानून सरासर किसान विरोधी है।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकार देश के किसानों मजदूरों गरीबों के ऊपर तरह तरह के फालतू बिल लाकर परीशान करने का काम कर रही है जिसकी सही सूचना ना तो विपक्ष को होती ना ही देश की जनता को होती है।
उन्होंने आगे कहा कि किसान मेहनत करके अनाज पैदा करे मालिकाना हक़ किसी और का हो।
वैसे तो सरकार पहले से ही किसानों का अनाज खरीदारी कर रही थी किसान अपनी मर्जी से जहाँ चाहता था अपनी जरूरत अनुसार बेच लेता था।
मगर अब तो पूरे देश का किसान कशमकश में पड़ा है कि हमको सरकारी कानून के अनुसार ही अपना पैदा किया हुआ अनाज बेचने की इजाजत होगी।
या तो सरकार बताये कि यह बिल लाने का मक़सद क्या है ?
अगर इस बिल के अनुसार सरकार अब किसानों का अनाज नहीं खरीदेगी और औने पौने कोई भी खरीद सकता है और किसान बेचने के लिए मजबूर होगा तब तो किसान और भुखमरी और आत्महत्या करने पर मजबूर होगा।