🔵 सड़क सुरक्षा सप्ताह 🔵
🔴 जनपद संतकबीरनगर। 🔴
वर्ष 2020 के सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य है “ सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”।

जिसका उद्देश्य – सावधानी के साथ सड़क नियमों का पालन करना ओर जीवन को सुरक्षित रखना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरुक किया जा सके व सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके।
आज दिनांक 7.10.2020 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी द्वारा मेहदावल बाईपास पर लोगों को एकत्रित कर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गयी तथा लोगों को सड़क पार करने के नियमों के बारे में भी बताया गया साथ ही साथ पम्प्लेट वितरण किया गया ।
