संतकबीरनगर
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 17 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 11 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 द्वारा विवाद मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत इवेन्ट संख्या 10313 से कालर ने दो पक्षों मे मारपीट होने से 01 व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिये प्रा0 स्व0 केन्द्र मलौली भेजवाया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। ।
पीआरवी स्टाफ –आरक्षी अरविन्द तिवारी, आरक्षी शुभम कुमार गुप्ता, हो0चा0 राजेश कुमार ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 49 वाहनो से 38000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 07-10-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 49 वाहनो से 38000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।