संतकबीरनगर

आज दिनॉक 07.10.2020 को समय 10.05 बजे बढ़या ठाठर तिराहा के पास से मु0अ0सं0 284 / 2020 धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 504 / 427 / 324 / 302 भादवि मे वांछित 05 अभियुक्त 1- नारद मौर्य 2- लोरिक मौर्य 3- इन्नर मौर्य 4- मोती चौधरी 5- गोबिन्द मौर्य को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1- नारद मौर्य पुत्र स्व0 सुखनंदन मौर्य निवासी भड़ारे थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
2- लोरिक मौर्य पुत्र स्व0 सुखनंदन मौर्य निवासी भड़ारे थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
3- इन्नर मौर्य पुत्र सुन्रर मौर्य निवासी भड़ारे थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
4- मोती चौधरी पुत्र जगदीश निवासी भड़ारे थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
5- गोविन्द मौर्य पुत्र रामनयन निवासी भड़ारे थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 284 / 2020 धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 504 / 427 / 324 / 302 भादवि ।
उल्लेखनीय है कि थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भड़ारे में दिनांक 05.10.2020 को यूकेलिप्टस का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट हो जाने के कारण मोहन मौर्या पुत्र बाबूलाल मौर्या निवासी हरपुर थाना मेहदावल हालमुकाम भड़ारे साड़ेखुर्द थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर की मृत्यु हो गयी थी । जिसके संबंध मे मृतक उपरोक्त के भाई द्वारा थाना मेहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमे थाना मेहदावल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक 07.10.2020 को उक्त आरोपी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण—
प्रभारी निरीक्षक मेहदावल अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी पुलिस चौकी बनकसिया उ0नि0 श्री राकेश कुमार मय टीम ।