संतकबीरनगर / रिपोर्ट अतहरूल बारी
सेमरियावां संतकबीरनगर दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके केन्द्र का पंजीकरण कराने के मामले में पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ0 जगदीश पटेल ने मुकामी पुलिस को दिये गये पत्र में कहा है कि एक डायग्नोस्टिक सेंटर सेमरियावां द्वारा मेरे नाम से फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके केन्द्र का पंजीकरण कराया गया है। जबकि उनके द्वारा किसी भी केन्द्र को अपनी डिग्री नहीं दी गयी है और न एग्रीमेंट किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर एक अक्तूबर को नायब तहसीलदार खलीलाबाद सुनील कुमार, डॉ0 मोहन झा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अनवार अहमद राजेश कुमार पाण्डेय बीपीएम के साथ मौके पर जांच की गई। संचालक को बुलाये जाने के बाद भी वह नहीं आये। आरोप सही पाया गया है। दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 306/20 धारा 419, 420, 465, 468, 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।