इटावा
आशा फाउंडेशन के नाम से फर्जीवाड़ा करने वाले 02 अभियुक्त 40 सिलाई मशीन व 02 साइकिल सहित गिरफ्तार

जनपद में ठगी/ फर्जीवाड़े के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा आशा फाउंडेशन के नाम से फर्जीवाडा करने वाले 02 अभियुक्तों को 40 सिलाई मशीन व 02 साइकिल सहित गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
थाना जसवंतनगर पुलिस को थानाक्षेत्र से आशा फाउंडेशन के नाम से ठगी/ फर्जीवाडा करने के संबंध में सूचना मिल रही थी जिसके सम्बध में थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में आज दिनांक 06.10.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आशा फाउंडेशन के कागजात मांगने पर अभियुक्त कागजात दिखाने में असमर्थ रहे एवं फर्जीवाडे के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग आशा फाउंडेशन के फर्जी कागज दिखाकर काम दिलाने का झांसा देकर लोगो से 200 रू0 का फॉर्म भरवाकर लोगों को लालच देकर उनसे पैसे ठगते हैं ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 420/20 धारा 420,468,471 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- कुलदीप पुत्र मेवाराम निवासी कस्बा व थाना जसवंतनगर ।
- प्रदीप पुत्र मेवाराम निवासी कस्बा व थाना जसवंतनगर ।
बरामदगी-
- 40 सिलाई मशीन विभिन्न कम्पनी ।
- 02 साइकिल ( 01लेडीज व 01जैंट्स )
पुलिस टीम- अंजन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जसवंतनगर, उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, का0 आकाश चौधरी, का0 सचिन कुमार ।