
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
मगहर पहुंचने पर नगर वासियों ने खलील खान का जोरदार स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया।
समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष गौहर अली खां ने पूर्व में पार्टी के लिए समर्पित रहे मुहम्मद खलील खान पर भरोसा करते हुए फिर एक बार नगर पंचायत मगहर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां सहित सपा नेताओं कार्यकर्ताओं मुहम्मद खलील खान को मनोनयन पत्र देकर फूल मालाओं से सम्मानित किया।
बात करते हुए खलील खान ने कहा कि पुनः मगहर नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाने के लिए मैं समाजवादी पार्टी हाई कमान और जिला अध्यक्ष गौहर अली खां सहित जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।
आगे उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जबर्दस्त हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्तिथि बद से बदतर है और अपराधी अपराध कर के खुले आम घूम रहे हैं।हत्या बलात्कार लूट भर्षटाचार महिला उत्पीड़न बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी का बोल बाला है।
खलीलाबाद नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने मुहम्मद खलील खान को मोबारकबाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि खलील खान मगहर ही नहीं समाजवादी पार्टी में एक अच्छी शख्सियत के मालिक।
इस अवसर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव वरिष्ठ नेता राम दरस यादव जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा कोषाअध्यक्ष राम नाथ चौरसिया नगर अध्यक्ष परवेज अहमद विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र यादव विधान सभा महासचिव न्ईम खान अरविन्द वर्मा अबरार आलम नियाज अहमद मुख्तार अंसारी अशफाक खान लाल चंद यादव फिरोज अहमद गुड्डू खान विकास यादव धर्मनाथ विश्वकर्मा।एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।