
वाराणसी / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर एवं पूर्व महिला प्रदेश सचिव ऊमा यादव ने गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर वाराणसी के शास्त्री घाट पर केन्द्र प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ दो घंटे का मौन बर्त रख सत्याग्रह किया।
श्रीमती ऊमा यादव ने कहा कि जिस हाथरस की दलित बेटी के साथ हुए दुष्कर्म हत्या और और जबर्दस्ती शव को दो बजे रात में परिवार के लोगों से छीन कर जला देना कहीं ना कहीं शासन प्रशासन ने अपराधियों को बचाने में पूरी ताकत लगा दी है।
वहीं जिला अधिकारी द्वारा पीड़िता के घर जा कर समझौते के लिए दबाव बनाना बेहद शर्मनाक और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपराधियों को बचाने के नापाक मंसूबों को दर्शाता है।
प्रेस नोट के माध्यम से श्रीमती ऊमा यादव ने किसानों बुनकरों नौजवानों मजदूरों मजलूमों आसहायों गरीबों की लड़ाई का एलान करते हुए कहा प्रदेश में बढती बेरोजगारी हत्या लूट बलात्कार के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
और इनको सरकार में रहने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने बुनकरों के लिए बिजली दारों में फ्लैट रेट की मांग करते हुये सांसद एवं सपा के कद्दावर नेता आजम खान की रिहाई और हाथरस दोषियों को फाँसी की मांग की।
इस अवसर महिला जिला अध्यक्ष रेखा पाल सुधा सेठ मधु यादव किरन जयसवाल अर्चना यादव एवं समाजवादी पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।