

सुबह ही वाराणसी में स्मृति ईरानी की मौजूदगी का पता लगते ही वाराणसी की महिला सभा टीम सक्रिय होकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का घेराव करने सर्किट हाउस पहुंच गयी। सर्किट हाउस में महिला सभा की जिलाध्यक्ष #रेखा_पाल व नगर अध्यक्ष पूजा यादव के नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा टीम ने स्मृति ईरानी का विरोध करना शुरु कर दिया। स्मृति ईरानी कमरे में चली गयी तो महिला सभा टीम ने कमरे में जाकर उन्हें हाथरस दुष्कर्म मामले के विरोध स्वरूप सरकार में बैठे हुए लोगों के लिये चूड़ियां भेंट की। साथ में पूर्व प्रदेश सचिव महिला सभा उमा यादव जी, जिला उपाध्यक्ष सुधा वर्मा, किरन जायसवाल, माया जायसवाल व कई महिला सहयोगी रही। सभी समाजवादी महिला सभा व पूरे जिले की टीम को शानदार सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।