
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राम सुरेश चौरासिया के पत्नी उम्र 40 वर्ष का दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूट गई थी जिसकी वजह से उनका चलना और उठाना मुश्किल हो गया था
प्रदीप सिंह”सिसोदिया” के सहयोग से जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमित सिंह के निर्देशन में भर्ती कराया गया
बहुत से लोगों ने रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में कराने से मना किया और किसी प्राईवेट हॉस्पिटल में कराने का सलाह दिया
लेकिन कोरोना काल मे खर्चीले अस्पताल में नही जा के परिवार के लोगो ने यंही ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया
डॉ0 अमित सिंह जी द्वारा का रीढ़ हड्डी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया और मरीज को 10 दिनों में ही अपने पैर पर चला दिया गया,मरीज का पूरा परिवार आज बहुत खुश था डॉक्टर अमित सिंह और अन्य सहयोगियों को माला पहनाकर मिठाई खिलाया तथा खुशी व्यक्त किया
इस अवसर पर डॉ0 अमित सिंह ने कहा कि किसी भी मरीज को रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कूल्हे का घुटने का प्रत्यारोपण हो आयुष्मान कार्ड के साथ आये पूर्ण रूप से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा
समाजसेवी एवम सपा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप सिंह”सिसोदिया” ने कहा की डॉ0 अमित सिंह हमारे जनपद ही नही पूरे पूर्वांचल के लिए वरदान हैं,इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं
इस अवसर पर राम सुरेश चौरासिया का पूरा परिवार उपस्थित रहे