संत कबीर नगर /कुरैश अहमद सिद्दीकी
हकीकुल्लाह शाह के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने से जनपद के कांग्रेसियों को एक नयी ऊर्जा मिलेगी
महमूद खान
आज दिनांक 25 /09/ 2020 दिन शुक्रवार को एन एच 28 हीरा लाल डिग्री कॉलेज के पास जिला के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हकीकुल्लाह शाह को जिला संत कबीर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जोरदार स्वागत किया।
ज्ञात हो कि हकीकुल्लाह शाह ने 18/09/2020 को जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर प्रवीन चन्द्र पांडेय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
उसके बाद ही जिला अध्यक्ष प्रवीन चन्द्र पांडेय एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महमूद खान के प्रयासों से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहनवाज आलम ने श्री शाह को कांग्रेस पार्टी जनपद संत कबीर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी।
स्वागत के बाद श्री शाह पर्टी के वरिष्ठ नेता महमूद खान एवं अपने लाव लशकर के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहाँ जिला अध्यक्ष प्रवीन चन्द्र पांडेय सहित कार्यालय पर मौजूद सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने हकीकुल्लाह शाह का जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।
इस औसर पर महमूद खान सहित जिला के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

