हकीकुल्लाह शाह बनाये गये कांग्रेस पार्टी संत कबीर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।
प्रवीन चन्द्र पांडेय
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
एन एच 28 सरैय्या बाईपास पर आज दिन 3 बजे हकीकुल्लाह शाह का होगा भव्य स्वागत।
प्रवीन चन्द्र पांडेय
ज्ञात हो कि हकीकुल्लाह शाह 18/09/2020 को जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय संत कबीर नगर पर जिला अध्यक्ष प्रवीन चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुये थे।
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय कुमार लल्लू एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहनवाज आलम के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रवीन चन्द्र पांडेय के रिक्मेन्ट पर हकीकुल्लाह शाह को कांग्रेस पार्टी संत कबीर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री पांडेय ने कहा कि श्री हकीकुल्लाह शाह को संत कबीर नगर कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने से जिला के अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को नयी ऊर्जा मिलेगी। और जिला की जनता में एक अच्छा संदेश जायेगा।
श्री प्रवीन चन्द्र पांडेय ने आगे कहा कि हकीकुल्लाह शाह एक कर्मठ और ईमानदार छवि के नेता के रूप में जिला के अल्पसंख्यक भाइयों के बीच पार्टी के लिए निष्ठा और लगन से काम करेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल जी और राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका जी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाया जा सके।
