

संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए बताया कि शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत भी बद से बदतर है।
और आये दिन बड़ी से बड़ी दुर्घटना की दावत देती हैं।
श्री प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि मगहर मिल चौराहा से कताई मिल होते हुए कटसहरा जाने वाली सड़क का बहुत ही बुरा हाल है आये दिन राहगीर गड्ढे में गिर कर चोटिल होते हैं।
मगहर से मुहम्मदपुर कठार गाँव गोरखपुर सरहद तक पूरी सड़क पर पर चलना दुर्घटना को दावत देना है।
इसी तरह लग भग पूरे जिला के सड़कों का यही हाल है
चंद दिनों पहले हमने जिला की सभी टूटी सड़कों मरम्मत या पुनः निर्माण के लिए पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग किया था जिसमें कुछ सड़को पर मरम्मत कार्य किया गया था।
श्री सिसोदिया ने आगे कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है कि प्रदेश की गुंगी बहरी निकम्मी सरकार पर किसी भी मांग का कोई भी असर नहीं होता है।
अगर इसी तरह जनहित की सम्सयायेओं की शासन प्रशासन द्वारा अनदेखी होती रही तो समाजवादी बिलकुल चुप नहीं बैठेंगे चाहे धरना प्रदर्शन आंदोलन आमरण अनशन या आत्मदाह ही कियूं ना करना पड़े जनहित की लड़ाई जारी रहेगी।
श्री प्रदीप सिंह सिसोदिया ने आगे कहा कि देश प्रदेश में कानून व्यवस्था बेरोजगारी हत्या बलात्कार लूट किसानों व्यापारियों गरीबों नौजवानों बुनकरों की हालत बद से बदतर हो गयी है।
जनता इनके कारनामें से पूरी तरह ऊब चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है जो 2022 के विधान सभा चुनाव में जवाब देगी।