
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज अपनी टीम के साथ संत कबीर नगर वृद्धा आश्रम पहुंचीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति
वहां उन्होंने बुजुर्गों को अंग वस्त्र सहित फल मिठाइयां दे कर उनकी सेवा की।वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70 वां जन्म दिन बुजुर्गों के सेवा करते हुये मना रही थीं।और उन्होंने काफी देर तक बुजुर्गों के पास बैठ कर बात चीत करती रहीं और उनका हाल चाल जानती रहीं।
श्रीमती किरन प्रजापति ने कहा कि मा, प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन के औसर पर इस पुनीत कार्य से दिल को काफी सुकून मिला और बेहद प्रसन्नता हुई।
श्रीमती प्रजापति ने आगे कहा कि भारत के यशसवी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश मजबूती के साथ आगे बढ रहा है।
और उन्होनें सरकार की जनहित की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि गरीबों को गैस कनेक्शन फ्री बिजली कनेक्शन और पांच लाख तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी लोकप्रिय योजनाओं से देश की जनता को काफी लाभ मिल रहा है।
आगे श्रीमती किरन प्रजापति ने कहा कि हमारी सरकार देश के युवाओं गरीबों आसहायों के लिए समर्पित है और उनके लिए विभिन्न लोकप्रिय योजनाओं के माध्यम से निरन्तर काम कर रही है।
इसी लिए विरोधी भाजपा और मा, प्रधानमंत्री मोदी जी की निरन्तर बढती हुई लोकप्रियता से बौखला गये हैं।