नाबालिग से छेड़खानी के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 336/2020 धारा 354/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता सोनू उर्फ अनवर जलाल पुत्र लेडुआ महुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 20.08.2020 को अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग लड़की उम्र लगभग 15 वर्ष के साथ छेड़छाड़ किया गया व विरोध करने पर गाली गुप्ता देते हुए जानमाल की धमकी दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध मे वादी द्वारा दिनॉक 04.09.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 18.09.2020 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।