
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
313 विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद संत कबीर नगर के अंतर्गत सिकरी ग्राम सभा निवासी लौहर द्विवेदी की पत्नी श्रीमती विन्धयावासनी देवी 60 वर्ष की जहरीला साँप काटने से दर्दनाक मौत हो गयी।
उक्त जानकारी घटना की खबर सुनते ही सिकरी गाँव पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने दी।
श्री सिसोदिया ने बताया कि श्रीमती विन्धयावासनी देवी कृषि कार्य हे तू अपने खेत में जा रही थीं घर से निकलते ही उन्हें किसी विशैले साँप ने काट लिया जानकारी होते ही घर वालों ने 108 नम्बर एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ था पूछे जाने पर पता चला कि पंचनामा करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।