समाजवादी पार्टी युवजन सभा का जिला महासचिव
बनाने पर हाईकमान और जिला के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं को दिये धन्यवाद।
शमशाद अहमद खान

संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला समाजवादी पार्टी युजन सभा का जिला महासचिव बनाये जाने पर शमशाद अहमद खान ने मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल युजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी
जिला संत कबीर नगर के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष गौहर अली खां एवं युजन सभा के क्रान्तिकारी जिला अध्यक्ष रामा यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुये हार्दिक धन्यवाद एवं दिल की गहराईयों से शुक्रिया अदा किया है।
श्री खान ने आगे कहा कि जिला में समाजवादी पार्टी को नौजवान कार्यकर्ताओं से और ऊर्जा प्राप्त होगी जिससे 2022 के विधान सभा चुनाव तक पूरा जनपद समाजवादी मय हो जाएगा और जिला की तीनों विधान सभा सीटों पर सपा का ही परचम लहरायेगा।
मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार पर श्री शमशाद अहमद खान ने हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में नफरत भर्षटाचार हत्या लूट बलात्कार के अलावा कुछ भी नहीं हो रहा है।
और प्रदेश की योगी सरकार पूर्व में अखिलेश यादव जी द्वारा किये गये कार्यों का उद्घाटन ही कर रही है।
श्री खान ने कहा कि 2022 में इनकी बिदाई तय है।