DM के निर्देश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कैम्प लगा कर हुई करोना की जाँच।जिला महामारी रोग विशेषज्ञ
डाक्टर मुबारक अली
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
कोविड 19- करोना जैसा घातक महामारी से निपटने को प्राथमिकता देते हुए नव नियुक्त जिला अधिकारी संत कबीर नगर दिव्या मित्तल के सख्त आदेश पर आज नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कैम्प लगा कर करोना की जांच की गयी।
करोना जैसे वबा को जनपद में जल्द से जल्द काबू करके खत्म करने के लिए यह सख्त कदम उठाये जा रहे हैं।
बीमारी की रोक थाम के लिए मास्क और शोसल डिस्टेन्सिग यानी कम से कम दो गज की दूरी भी बनाये रखने का जिला अधिकारी महोदया का सख्त निर्देश है।
जिसका असर नव नियुक्त जिला अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद से ही जनपद में दिखने लगा है।
नगर पालिका परिषद कैम्प द्वारा जांच किये गये 134 लोगों में 2 पाजटिव।
उक्त जानकारी जिला महामारी रोग विशेषज्ञ संत कबीर नगर डाक्टर मुबारक अली साहब ने दी।

