
समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर सपा में शामिल हुये विभिन्न दलों के नेता कार्यकर्ता।
रमेश चन्द्र यादव
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में जिले के विभिन्न दलों से नेता कार्यकर्ता सपा में शामिल हुये।
उक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव ने दी।
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की और बढती हुई लोकप्रियता को देखते हुये जिला ही नहीं देश और पूरे उत्तर
प्रदेश कि जनता एवं अन्य पार्टियों के नेता कार्यकर्ता सपा की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के कार्यकाल में किये गये जनहित के कार्यों को याद करके फिर श्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है और पुनः 2022 में सपा और अखिलेश जी की सरकार चाहती है।
जिन नेताओं कार्यकर्ताओं को श्री जिला अध्यक्ष गौहर अली खां ने पार्टी में शामिल करा कर फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री अंगद कन्नौजिया 2श्री सुरेन्द प्रसाद मौर्या (सोनू) 3महा मंत्री छात्र संग संजय श्रीवास्तव 4 शैलेश चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुये।
इस औसर जिला उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा कोषाअध्यक्ष राम नाथ चौरसिया जिला उपाधय्क्ष कौशल चौधरी वरिष्ठ नेता अरविन्द वर्मा राहुल यादव बादल युवा नेता यूसुफ कमाल एवं आदि लोग उपस्थिति रहे।


