

(संतकबीरनगर) / सेमरियावां । बेलहर ब्लाक के अंतर्गत स्थित बरैनिया मार्ग खस्ताहाल होकर पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है गड्ढे में बारिश के भरे हुए पानी से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। जिससे आये दिन लोग गढ्ढे में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ग्राम पंचायत बरैनिया निवासी सलमान कबीर नगरी, दिलशाद अहमद, मोबीन अहमद, सफीऊद्दीन, हसन अली आदि ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक इस मार्ग पर पूरी तरह सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं बारिश होने से सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर आए हैं इस स्थिति में आये दिन लोग गड्ढे से होकर गुजरने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं और निरंतर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि जर्जर हो चुका यह बरैनिया मार्ग नेशनल हाइवे को जोड़ता हैं करीब दर्जनों गांव के लोगो को आवागमन में यह मार्ग बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के सौतेले व्यवहार के कारण 2 किलोमीटर लंबे मार्ग का मरम्मत कार्य नही होने से आवागमन में लोगों को काफी दुश्वारियां सहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन से इस खस्ताहाल मार्ग की दुर्दशा सुधारने की मांग की है।