बिजली के जर्जर तार और कमजोर पोल से कभी भी हो सकती है दुर्घटना जा सकती है जान।
मुहम्मद न्ईम खान


संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के विधान सभा महासचिव 313 खलीलाबाद संत कबीर नगर की ग्राम सभा पचपोखरी विकास क्षेत्र बघौली में बिजली के जरजर तारों एवं पुराने कमजोर पोलों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है उक्त बातें विधान सभा महा सचिव ने बतायीं उन्होंने कहा कि हमारी ही नहीं पूरी ग्राम सभा की बिजली विभाग से मांग है कि अति शीघ्र जरजर तारों और पोलों को बदला जाये नहीं तो कोई भी घटना दुर्घटना होने पर बिजली विभाग ही जिम्मेदार होगा।
श्री न्ईम खान ने आगे कहा कि हमारी ग्राम सभा के वर्तमान जिम्मेदारों को इसकी कोई चिन्ता या फिक्र नहीं है कि विकास के दृष्टिकोण से गांव में किस चीज की आवश्यकता है और कौन सा काम होना जरूरी है।
श्री खान ने आगे कहा कि हमारा पूरा गाँव बिजली विभाग को हर तरह का सहयोग करने को तय्यार है मगर त्वरित संज्ञान में लेकर बिजली के तारों और खम्भों को बदला जाये ।