
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
Covid19 आड इवन पद्धति लागू होने से गहरा जायेगा आर्थिक संकट।
प्रदीप सिंह सिसोदिया
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नौजवान नेता एवं समाज सेवी प्रदीप सिंह सिसोदिया ने मा जिला अधिकारी संत कबीर नगर से पत्र के माध्यम से मांग की है कि
आड ईवन व्यवस्था लागू होने की चर्चा से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
श्री प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि शनिवार इतवार के लॉकडाउन से पहले ही व्यापारी बड़ी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। और दो दिनों की बंदी के बाद जब सोमवार को बाजार खुलता है तो शहर की सड़कों दुकानों और होटलों पर काफी भीड़ लग जाती है जिससे दो दिन की बंदी का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। उन्होंने आगे कहा कि यदि आड ईवन पध्दति लागू होती है तो व्यापारियों में आर्थिक संकट तो पैदा ही होगा उनसे संबंधित कर्मचारियों में भुखमरी का संकट भी पैदा हो जायेगा।
श्री प्रदीप सिंह सिसोदिया ने जिला अधिकारी से पत्र के माध्यम से मांग की है कि करोना महामारी से तो वैसे भी देश प्रदेशों में तबाही और बेरोजगारी बढ गयी है जिससे मजदूर किसान व्यापारी सभी आर्थिक कठिनाई के दौर से गुजर रहे हैं।
यदि फिर किसी तरह के बंदी या लॉकडाउन जैसी व्यवस्था लागू होती है तो जनता पर और बोझ बढ़ जायेगा और भुखमरी जैसे हालात पैदा हो जायेंगे।
हम मा जिला अधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि जिले में बंदी जैसी कोई व्यवस्था लागू न की जाय जिससे जिले की जनता और व्यापारी आर्थिक संकट से उबर सकें एवं भीड़ पर नियन्त्रण किया जासके ।
प्रदीप सिंह सिसोदिया के साथ मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद डा सय्यद नौशाद अहमद अब्दुल मोबीन खान नगर महासचिव रविन्द्र यादव राम केश चौरसिया सौरभ सिंह अखलाक अहमद अंसारी नीरज सिंह आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।


- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,