बाराबंकी
SP बाराबंकी द्वारा किया गया थाना हैदरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण तथा दिये गये सख्त निर्देश
दिनांक 30.07.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना हैदरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ थाना स्टाफ के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरिक, आगन्तुक कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रजि0, कार्य वितरण रजि0, ड्यूटी रजि0 आदि अभिलेखों एवं असलहों का सघन निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।


