बाराबंकी
SPबाराबंकी द्वारा किया गया थाना जैदपुर का आकस्मिक निरीक्षण तथा दिये गये सख्त निर्देश
दिनांक 30.07.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रभारी निरीक्षक जैदपुर थाना स्टाफ के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरिक, आगन्तुक कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रजि0, ग्राम सुरक्षा समिति रजि0, नकबजनी रजि0, जमानत सत्यापन रजि0, तैनाती रजि0, कार्य वितरण रजि0, आकस्मिक निरीक्षण रजि0, गुण्डा रजि0, थाना समाधान रजि0, सम्पूर्ण समाधान रजि0, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल रजि0 आदि तमाम अभिलेखों का सघन निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



