बाराबंकी
SP बाराबंकी द्वारा किया गया थाना लोनीकटरा का आकस्मिक निरीक्षण तथा दिये गये सख्त दिशा-निर्देश
दिनांक 30.07.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा थाना लोनीकटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरिक, आगन्तुक कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रजि0,भूमि भवन सजि0, रिट रजि0, थाना दिवस रजि0, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजि0, ग्राम अपराध रजि0, त्यौहार रजि0, आईजीआरएस रजि0, कार्य वितरण रजि0, ड्यूटी रजि0 आदि अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टरों को अद्यावधि रखने एवं माल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

