संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (covid-19) के दृष्टिगत जारी लाकडाउन के अनुरुप जन्माष्टमी, मुहर्र्म, गणेश चतुर्थी त्यौहार मनाने हेतु धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठी का आयोजन


आज दिनांक 11.08.2020 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से वार्ता की गयी तथा आगामी दिनों में मनाये जाने वाले त्यौहारो जैसे जन्माष्टमी, मुहर्र्म, गणेश चतुर्थी व स्वतन्त्रता दिवस मनाने हेतु सरकार द्वारा जारी किए गये दिशा निर्देशों से समस्त उपस्थित धर्मगुरुओं को अवगत कराया गया तथा शान्तिपूर्ण व सोशल डिस्टेंसिग के साथ त्यौहारों को मनाने हेतु बताया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि उक्त समस्त कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलुस आदि का आयोजन नही किया जाना है जिससे लाकडाउन / सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन हो साथ ही सकारात्मक दृष्टि से समस्त त्यौहार मनाये जिससे समाज में भाईचारे का सन्देश जाए । किसी भी प्रकार की अफवाह आदि पर ध्यान न दे तथा समाज में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल न बिगडे यही हम और आप की साझी जिम्मेदारी है । सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह आदि को प्रसारित – प्रचारित न करें । समस्त त्यौहारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अतिआवश्यक है इसके सम्बन्ध में बताया गया कि मन्दिर / मस्जिद में किसी प्रकार की भीड़ एकत्रित न होने दे । उक्त गोष्ठी में मुस्लिम धर्मगुरुओं में हशमुल्लाह खलीलाबाद, डा0 अशरफ अली, डा0 शाकिब खान, क्यू0 अब्दुल्लाह व हिन्दू धर्म से सम्बन्धित भास्कर मणि त्रिपाठी, दिग्विजय नाथ, अवनीश राय, कैलाश पति रुंगटा सहित निरीक्षक प्रज्ञान श्री त्रिलोचन त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर के टाउन 2 में लगातार बिजली की कटौती से जनता बेहाल
- मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए
- ग्राम पंचायत अगौना में भव्य वन महोत्सव का आयोजन
- गाटा संख्या 375 की कथित गलत हिस्साकशी की जांच होगी
- विकासखंड बहादुरपुर के कलवारी बीट में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव–2026, किया गया वृक्षारोपण