संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
हाइवे नेदुला चौराहे पर ट्रक के पीछे घुसी बाइक एक की मौत दो गंभीर


नेदुला चौराहे हाइवे पर एक मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार ट्रक के पीछे घुस गये जहां मौके पर ही एक की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों लड़के अंसार टोला खलीलाबाद के निवासी हैं
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी खलीलाबाद परवेज अहमद ने पुलिस को सूचना दि और एंबूलेन्स बुलवाकर तीनों को पुलिस एवं अपने सहयोगी डॉक्टर सय्यद नौशाद अहमद और अखलाक अहमद की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने मोहम्मद जैद पुत्र रहमत अली आयु 15 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल तहसीन रजा (तालिब) पुत्र मुहम्मद यासीन आयु लग भग 16 वर्ष नूर आलम पुत्र मुश्ताक अहमद आयु 15 वर्ष को मैडिकल कॉलेज गोरखपुर रिफर कर दिया।
और मृतक मुहम्मद जैद को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि तीनों कहीं दावत खाने जा रहे थे।

घटना की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया भी अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मृतक के घर वालों को संतावना देते हुए पूरी मदद करने का आश्वासन दिया एवं मैडिकल कॉलेज गोरखपुर जा कर घायलों को अच्छे से अच्छे उपचार के व्यवस्था की बात कही।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।