संतकबीरनगर ( जितेन्द्र चौधरी )
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 700 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 02 अभियुक्त नाम पता 1 – आफताब इदरीशी पुत्र अफतर अली 2 – नूरुल ऐन पुत्र बदरे आयूब निवासीगण गांव ठाकुरद्वारा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 530 रुपये मालफड़, 170 रुपये जामातलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 184/20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1486 द्वारा दो पक्षों में विवाद / मारपीट को कराया गया शान्त– पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 6533 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा को सुपुर्द किया गया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर बहुत बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 राजेन्द्र सिंह, मु0आ0 रामचन्द्र सिंह, हो0चा0 उमेश कुमार ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 16 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 08 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 69 वाहनो से 58200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 02-08-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 69 वाहनो से 58200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी

