संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 65/20 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता माजिद पुत्र रफीउद्दीन निवासी रामपुर भीला थाना मुंगा पाण्डेय जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 21-02-2020 को अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया तथा अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिस पर वादिनी द्वारा दिनांक 25.02.2020 थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना दुधारा पुलिस द्वारा दिनांक 21.03.2020 को अपृहृता को बरामद किया गया था तथा आज दिनॉक 01-08-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
600 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त नाम पता सर्वदानन्द त्रिपाठी पुत्र रविप्रकाश त्रिपाठी निवासी अछती थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को 600 ग्राम अवैध गॉजा के साथ गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 232/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1487 द्वारा दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया गया शान्त– पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्र अन्तर्गत से इवेन्ट संख्या 07341 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल हुए व्यक्तियों की एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ –आ0 रंजन राजभर, आ0 सूरज भारती, हो0चा0 शिवकुमार गौड़ ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 110 वाहनो से 76300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 01-08-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 110 वाहनो से 76300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता