
संतकबीरनगर/ कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद शहर में जल निकासी की विकट समस्या परवेज अहमद
यह मंजर है खलीलाबाद बाई पास के मेहदावल रोड का है जहाँ आधे घण्टे की तेज बारिश से ही डिवाइडर तक पूरा रोड जल मगन हो गया है।जिससे शहर वासियों को काफी तकलीफ झेलना पड़ रहा है। यहाँ तक कि किसी अति आवश्यक काम से भी घरों से निकलना दुर्लभ हो गया है उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन पद प्रत्याशी नगर पालिका खलीलाबाद परवेज अहमद ने कहीं। उन्होंने नगर पालिका से मांग करते हुए कहा कि नगर पालिका शहर से जल निकासी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करे नहीं तो हम समाजवादी नगर पालिका के सामने आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जहाँ जल भराव की समस्या से पूरे नगर की जनता त्राहि त्राहि कर है वहीं नगर पालिका मौन धारण किए हुए हाथ पर हाथ धरे बैठी है।श्री परवेज अहमद ने कहा की भाजपा सरकार में नगर पालिका में जिस तरह धन का बंदर बांट किया जा रहा है उसका प्रमाण नगर पालिका के चुने हुए सभासदों द्वारा डी एम साहब के समक्ष भ्रष्टाचार की शिकायत करना है।आगे पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि यदि नगर पालिका द्वारा शहर की साफ सफाई जल निकासी एवं जनहित के कार्यों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया गया तो हम अपनी नगर कमेटी एवं समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
- घायल युवक की जान बचाने में रही अहम भूमिका – डॉ प्रेम त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन)
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव