इटावा
इटावा पुलिस द्वारा मात्र 36 घंटे में थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत हुए गोली काण्ड की घटना सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

36 घंटे में थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत युवती को गोली मारने वाले 02 अभियुक्तों को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षप्ति विवरण–
दिनाकं 26.07.2020 को थाना इकदिल पुलिस को ग्राम लुधियात में युवती को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारने के संबंध में सूचना प्राप्त हुयी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना इकदिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर युवती को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहॉ से उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई सैफई भेजा गया था । वादी सोवरन सिहं (लडकी का पिता) की तहरीर के आधार पर थाना इकदिल पर मु0अ0स0 267/2020 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना इकदिल पुलिस से 02 टीम गठित की गयी । गठित टीम द्वारा ताबडतोड कार्यवाही करते हुए इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 28.07.2020 को पुठिया पुल थाना इकदिल क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं 0 269/2020 धारा 3/25 आर्स एक्ट का पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है |
गिरफ्तार अभियुक्त-
- कौशल राजपूत उर्फ केके राज पुत्र स्व0 लज्जाराम निवासी लुधियात थाना इकदिल
- गौरव राजपूत पुत्र महेश चन्द्र राजपूत निवासी मौहल्ला कुम्हारन थाना इकदिल |
बरामदगी–
- 01 मोटर साइकिल स्प्लेण्डर नं 0 UP7525689
- 01 तमंचा व कारतूस 315 बोर |
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…