इटावा
इटावा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाई करते हुए 05 गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 28.07.2020 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पक्का
बाग स्थित राजा राम बेकरी के पास ज्ञान आश्रम स्कूल वाली गली मे पुनीत कुमार के मकान के अंदर कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टे की खायी बाडी कर वाट्सएप के माध्यम से सट्टा लेते है और ऑनलाइन पैसा प्राप्त करते है। मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पक्का बाग स्थित पुनीत पुत्र राम गोपाल के घर पर जाकर दबिश देकर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से बरामद मल्टीमीडिया मोबाइल को खोलकर देखा गया तो उसमें वाट्सएप के माध्यम से सट्टे की खाई बाडी करना तथा फोन पे व आनलाइन ट्रानजेक्शन के माध्यम से पैसा लिया जा रहा था ।
उक्त बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 409/2020 धारा 3/4 जुआ अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अग्रिंम कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) पुनीत पुत्र राम गोपाल उम्र 26 वर्ष जय भारत कालोनी गलि नं 0 4 पक्का बाग थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा
(2) शान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद असलम उम्र 32 वर्ष निवासी कटरा पर्दल खां थाना कोतवाली इटावा
(3) नौशाद पुत्र हफीज उम्र 34 वर्ष निवासी साबितगंज थाना कोतवाली इटावा
(4) अयूब पुत्र वजीर उम्र 34 वर्ष निवासी कटरा पुर्दल खां थाना कोतवाली बताया
(5) ओवेस पुत्र अब्दुल वहाव उम्र 33 वर्ष निवासी कटरा पुर्दल खां थाना कोतवाली इटावा
बरामदगी
- 01 मोबाइल रेडमी कम्पनी
- 03 मोबाइल वीवो कम्पनी
- 02 मोबाइल सेमसंग कम्पनी
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…