संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार
दिनॉक 14.07.2020 को समय 23.15 बजे संठी के पास से थाना धनघटा पुलिस द्वारा चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त 1-अजय मौर्या 2- अनवेश दूबे को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 438 / 2020 धारा 41 / 411 / 417 / 418 / 420 / 489 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1- अजय मौर्या पुत्र बेनीमाधव मौर्या निवासी पतजीव थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
2-अनवेश दूबे पुत्र राधेश्याम दूबे निवासी पतजीव थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगीः-
1- 01 अदद बुलेट मोटरसाइकिल रंग खाकी बिना रजि0 न0 (अभियुक्त उपरोक्त अनवेश दूबे के कब्जे से)
2-01 अदद हीरो स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल बिना रजि0 न0 (अभियुक्त उपरोक्त अजय मौर्या के कब्जे से )
संक्षिप्त विवरणः-
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बरामद बुलेट मोटरसाइकिल के बारे मे अभियुक्त अनवेश द्वारा गोरखपुर शहर से चोरी करना तथा स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल के संबंध मे अभियुक्त अजय मौर्या द्वारा बेलघाट सिकरीगंज बंधे के पास से चोरी करना बताया गया । नंबर प्लेट के संबंध मे अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग कूटरचित तरीके से नंबर प्लेट तैयार कर बेंचने के लिये दिखाने हेतु कुरी बाजार जा रहे थे ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
वरिष्ठ उ0नि0 थाना धनघटा बृजभान यादव, प्रभारी पुलिस चौकी लोहरैया उ0नि0 चन्दन कुमार, हे0का0 अजीत सिंह, का0 शिवदास,।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी