संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1495 द्वारा विवाद को कराया गया शांत– पीआरवी 1490 को थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 13661 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया। इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्तियों को जरिए एंबुलेंस से प्रा0स्वा0के0 मेहदावल पहुंचाया गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना मेहदावल को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहनी की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 मन्जूर हसन, म0आ0 प्रहलाद प्रसाद, हो0चा0 पंकज मिश्रा ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 26 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 12 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 87 वाहनो से 73000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 15-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 87 वाहनो से 73000रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी