संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पड़ोखर हत्याकांड मे 48 घंटे के अन्दर 05 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनॉक 15.07.2020 को समय 09.30 बजे भवरिया चौराहे के पास से प्रभारी थाना कोतवाली खलीलाबाद रवीन्द्र कुमार गौतम व प्रभारी स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 404 / 2020 धारा धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 324 / 304, 34 भादवि मे वांछित 03 अभियुक्त 1- अंगद पुत्र गणेश 2- कमल पुत्र टनमन 3- उदयराज पुत्र बाखू निवासीगण पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व मु0अ0सं0 405 / 2020 धारा 147 / 148 / 149 / 304, 34 भादवि मे वांछित 02 अभियुक्त 1- ईश्वर पुत्र रामनवल 2- भुआल पुत्र इन्द्रजीत निवासी पडोंखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पड़ोखर में दिनांक 12.07.2020 को शायं को बच्चों मे विवाद को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो जाने के कारण प्रथम पक्ष के झगरु बेलदार उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र श्यामलाल निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर घायल हो गये थे । घटना मे आयी चोटों के कारण उपरोक्त झगरु बेलदार की दौराने इलाज दिनांक 13.07.2020 को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर मे मृत्यु हो गयी थी । इसी घटना को लेकर दिनांक 13.07.2020 को समय करीब 07.00 बजे प्रथम पक्ष के कुछ लोगों द्वारा द्वितीय पक्ष के बिगधर केवट उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र बरखू निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को मारपीट कर घायल कर दिया गया था, जिनकी संयुक्त जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । प्रकरण के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 404 / 2020 धारा धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 324 / 304, 34 भादवि व मु0अ0सं0 405 / 2020 धारा 147 / 148 / 149 / 304, 34 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा उक्त प्रकरण मे लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री गौरव सिंह सहित कुल 03 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1- अंगद पुत्र गणेश निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2- कमल पुत्र टनमन निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
3- उदयराज पुत्र बाखू निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
4- ईश्वर पुत्र रामनवल निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
5- भुआल पुत्र इन्द्रजीत निवासी पडोंखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 404 / 2020 धारा धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 324 / 304, 34
2-मु0अ0सं0 405 / 2020 धारा 147 / 148 / 149 / 304, 34 भादवि
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत