संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 424 / 2020 धारा 307 /323 / 504 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता त्रिलोकी पुत्र रामधनी निवासी मुमठहीकला थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 08.07.2020 को पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी व माता को जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया था । जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धनघटा पर दिनांक 19.07.2020 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनांक 13.07.2020 को धनघटा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
950 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभुयक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 950 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त सुनील सोनी पुत्र राजमंगल सोनी निवासी बुकिया थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर हालमुकाम उमरिया बाजार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 430 / 2020 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायाल रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-उ0नि0 श्री हरेश तिवारी मय हमराह।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3312 द्वारा विवाद को कराया गया शांत– पीआरवी 3312 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 6078 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया। इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्तियों को जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया तथा दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहनी की गई ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 विनोद कुमार, हो0चा0 दुर्गा प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 25 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 06 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 11 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 169 वाहनो से 1,20,100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 13-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 169 वाहनो से 1,20,100रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत