इटावा पुलिस द्वारा अवैध रूप से लकड़़ी का परिवहन करने वाले 03 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे पर्यायवरण संरक्षण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा अवैध रूप से लकड़़ी का परिवहन करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षप्ति विवरण-
दिनाकं 12.07.2020 की रात्रि को थाना भरथना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम सुजीपुरी की तरफ से 02 ट्रैक्टर ट्राली लकडी काट कर लेकर जा रहे है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सूजीपुरा की तरफ जाने पर पाली बम्बा पर 02 ट्रैक्टर ट्राली लकडी ले जाते हुये मिले जिनको पुलिस टीम द्वारा रोका गया एवं लकडी काटने के संबंध में लाइसेंस मांगने पर उन्होने बताया कि हमलोग अवैध लकडी काटकर बेचने का धंधा करते है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना भरथना पर मु0असं0 435/20 धारा 4/10 वृक्ष संरक्षण अधि0 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.रामकिशन पुत्र इन्दल सिंह निवासी गिरधारीपुरा थाना भरथना
2.वकील पुत्र युनुस निवासी लोहिया नगर थाना भरथना
3.कमरूद्दीन पुत्र सुद्दन खां निवासी पुराना भरथना थाना भरथना |
बरामदगी–
- 02 ट्रैक्टर
- 02 ट्राली
- 50 किंवटल आम व नीम की लकडी ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।