मगहर कबीर निर्माण स्थली पर जाने वाले मार्ग के बगल में गंदगी का अम्बार!


संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
सरकार के स्वक्षता मिशन को ठेंगा दिखाते हुए मगहर नगर पंचायत ने साधू संत कबीर दास जी की निर्माण स्थली की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदगी और कूड़े का अम्बार लगा दिया है।हाइवे से कबीर निर्माण स्थली पर जाने वाला मेन मर्ग जहाँ से शुरू होता है गेट के सटे ही नगर पंचायत ने गंदगी का अम्बार लगा दिया है।
जहां प्रति दिन सैकड़ों भक्त और पर्यटक दर्शन करने और टहलने घूमने जाते हैं। रास्ते में हजारों टन गंदगी का अम्बार देख कर मगहर नगर पंचायत के शासन प्रशासन की खूब तारीफ और नाम करते होंगे। कबीर दास जी के नाम पर हमारे जनपद संत कबीर नगर का नाम भी है। वहां से जनपद के आला अधिकारियों का भी आना जाना होता होगा लगता है अभी तक किसी अधिकारी की नजर इस गंदगी पर नहीं पड़ी ना ही नगर पंचायत से कोई जवाब तलब किया जा रहा है कि आखिर मेन रास्ते पर इतना कूड़ा और गंदगी कियूं है।और हद तो तब हो गयी जब देखा गया कि कबीर निर्माण स्थली मगहर में आने वालों के स्वागत का उसी गंदगी पर संत विचार दास जी का बोर्ड (होडिंग) लगा हुआ है।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित