सन्त कबीर नगर/लोहरौली
रिपोर्ट, मोहम्मद सादिक़
सड़क न होने से लोगो का उमड़ा आक्रोश
प्रसाशन से लगाई गुहार…..

विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत पकरी आराज़ी मे बरसात होने के कारण कच्ची सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया हैं आने जाने वाले लोग कीचड़ में गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं लोगों को बाजार सहित दवा दुवा के आना जाना पड़ता है एसे में ,बच्चे, बुजुर्ग, जवान,, महिलाये,आये दिन गिर कर चोटिल होजाती है एसे में लोगों को मुसीबतो का सामना करना पड़ता हैं परन्तु जिम्मेदार मौन है
विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पकरी आराज़ी गांव के पूरब लगभग 25 घर 300 से ज्यादा लोगो की आबादी हैं भठ्टे से समसाद के घर तक कच्ची सड़क हैं जो कि बदहाल हैं आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़़ रहा हैं विभागीय जिम्मेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षात्मक रवैये के चलते कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली आने जाने से बन आये गड्ढे बड़े बड़े गढ्ढे होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है । लोगो को खेत की मेड़ी पर से आना जाना पड़ता है एसे में लोगों को गिरकर चोटिल होने पर मजबूर होना पडता है ग्रामवासी मुहम्मद अफ़ज़ल, मोहम्मद असफाक ,मोहम्मद यूसुफ, तसैवर हुसेन,मोहम्मद आरिफ ,जमालुद्दीन, सिराजुद्दीन, कोइल, तव्हीद ,तंमजीद,,मासूम अली, शालाहुद्दीन प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग की ।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित