संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
चोरी के सामान के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 399 / 2020 धारा 457 / 380 / 411 मे वांछित 02 अभियुक्त नाम पता 1- राज जायसवाल पुत्र रमाकांत जायसवाल निवासी मेहदावल बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद 2- सफीर पुत्र रियाज अहमद निवासी अंसारटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद की-बोर्ड, 01 अदद कैल्कुलेटर,01 अदद कम्प्यूटर, 02 अदद मोबाइल, 01 अदद आरी, 01 अदद हैंड हैक्सा ब्लेड, 750 रु0 नकद के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विदित हो कि दिनांक 05.07.2020 को उक्त अभियुक्तों द्वारा वादी श्री सीवेश पुत्र ईश्वर दत्त निवासी दुबरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की इलेक्ट्रानिक की दुकान से चोरी की गयी थी जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 09.07.2020 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 421/2020 धारा 363/ 366/ 376 भादवि, ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विवेक उर्फ विपुल पुत्र गिरजा जायसवाल निवासी हरनही थाना खजनी जनपद गोरखपुर हाल मुकाम सेमरी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 30.06.2020 को वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसके संबन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 08.07.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आज दिनांक 09.07.2020 को उक्त आरोपी अभियुक्त को थाना धनघटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
01 किलो 10 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 01 किलो 10 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त नाम पता राजू पुत्र कौशल निवासी सेमरी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 423 / 2020 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 चन्दन कुमार, उ0नि0 भोला प्रसाद, हे0का0 अजीत सिंह ।
02 अदद नाजायज चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 02 अदद नाजायज चाकू के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- विकास मिश्रा पुत्र जयगोविंद निवासी अमरडोभा थाना मेहदावल 2- पंकज मिश्रा पुत्र संदीप मिश्रा निवासी दियाबाती थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 154 / 2020 व मु0अ0सं0 155 / 2020 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री सबीरुलहक, हे0का0 नुरुद्दीन खां, हे0का0 मनीष भारती ।
10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त राजेन्द्र निषाद पुत्र रामाश्रय निषाद निवासी निहुरी थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 104 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः उ0नि0 श्री सदरुल आलमीन मय हमराह ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 00240 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे 02 व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को जरिये एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहनी की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 नरसिंह यादव, आ0 इन्द्रजीत भारती, आ0चा0 सुरेन्द्र यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 41 वाहनो से 28600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 09-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 41 वाहनो से 28600रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत