वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत ग्राम धमैचा में मदद सेवा संस्था ने ग्रामवासियों के साथ 1000 पेड़ लगाए।


संतकबीरनगर:- हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए।
आजकल, पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। पर्यावरणीय समस्याएं जैसे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिये प्रेरित कर रही हैं और अब पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता और सुधी पाठकों को जागरूक करने की।
वन महोत्सव सप्ताह प्रतिवर्ष भारत में जुलाई माह में मनाया जाता है। सन 1960 के दशक में यह पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने वाला एक आंदोलन था। यह महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किया जाता है।
इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मदद सेवा संस्था (संत कबीर नगर) की टीम ने जिला संयोजक भावी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी वार्ड नं 20 श्रवण कुमार सिंह और ग्राम प्रधान धमैचा धर्मेन्द्र सिंह जी की अगुवाई में समस्त ग्राम के निवासियों के साथ मिलकर पूरे ग्राम सभा में 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। आज पेड़ो की पहली खेप 500 पेड़ सभी ग्राम वासियों की मदद से लगा दिये गये है।
इस दौरान टंडन मणि त्रिपाठी ,मदद सेवा संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मधु सूदन यादव जिला सह संयोजक नीतीश प्रताप सिंह और मदद टीम के सदस्य मनीष , शिवम यादव ,संजय सिंह , राजेश्वर सिंह ,आशीष यादव , महेंद्र यादव , हरिपाल , ,ऋषभ श्रीवास्तव , पंकज यादव ,दीपू आदि उपस्थित थे ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।